फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ते ही शहर के लिए घटी सप्लाई, कई इलाकों में फिर पानी की राशनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गर्मी बढ़ते ही राजधानी के कई इलाकों में फिर से पेयजल संकट बढ़ने लगा है। गिरि-गुम्मा समेत सभी छोटी पेयजल परियोजनाओं से सप्लाई घटने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की अघोषित राशनिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से तप रही गर्मी के चलते शहर के लिए पानी की सप्लाई चार एमएलडी तक घट गई है। इससे पेयजल शेड्यूल गड़बड़ाने लगा है। शहर के बालूगंज और घोड़ाचौकी इलाके में रविवार तीसरे दिन भी पानी नहीं मिला। इन इलाकों में अब पानी की सप्लाई चौथे दिन में चली गई है। सोमवार को यहां पानी दिया जाएगा। सेंट्रल जोन के रुल्दूभट्ठा, क्लिंफटन इस्टेट, यूएस क्लब क्षेत्र में भी एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। छोटा शिमला के भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई तीसरे दिन मिल रही है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही शहर में रोज पानी देना शुरू किया था। 12 मई तक शहर को 46.36 एमएलडी पानी मिल रहा था। लेकिन तीन दिन से पारा चढ़ने के कारण अब शहर के लिए 42 एमएलडी पानी ही पहुंच पा रहा है। पेयजल कंपनी का कहना है कि पंपिंग बढ़ाने का प्रयास जारी है। शहर के ज्यादातर इलाकों में अभी रोज पानी दिया जाएगा।
गुम्मा-कोटी बरांडी से घटी सप्लाई
सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा से शहर के लिए तीन एमएलडी तक पानी कम हो गया है। यहां पानी पर्याप्त है, लेकिन अब सात की जगह छह पंप ही चलाए जा रहे हैं। ऐसे में शहर को अब 23 की जगह 20 एमएलडी पानी ही मिल रहा है। रविवार को पानी की सप्लाई और कम हो गई है। उधर, कोटी बरांडी से भी 2.80 की जगह अब 1.80 एमएलडी पानी ही पहुंच पा रहा है। कोटी बरांडी में जलस्तर गिर गया है। आने वाले दिनों में यहां संकट और गहरा सकता है। इस परियोजना से शकराला, विकासनगर में पानी की सप्लाई तीसरे दिन में जा रही है।
विज्ञापन

इन इलाकों में घटा दी सप्लाई की टाइमिंग
शहर के संजौली जोन, सेंट्रल जोन और छोटा शिमला जोन के ज्यादातर इलाकों में अभी पानी की सप्लाई तो रोज दी जा रही है, लेकिन सप्लाई की टाइमिंग अब आधा घंटा तक घटानी पड़ी है। छुट्टियों के बावजूद शहर में पानी की खपत कम नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें