फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में जलसंकट गहराया तीसरे दिन भी नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज, छोटा शिमला और चौड़ा मैदान के टैंक खाली, सप्लाई न मिलने से हो रही दिक्कत
विज्ञापन

क्रॉसर
गिरि से दूसरे दिन भी ठप रही सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को तीसरे दिन पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई। शनिवार को भी चौथे दिन शहर के कई इलाकों में पानी आने की कम ही उम्मीद है।
पानी की सप्लाई न मिलने से परेशान लोग दिनभर कंपनी के जोन कार्यालयों में शिकायतें करते रहे। लेकिन यहां से जवाब मिला कि टैंक खाली है। पानी कब आएगा, इसका कोई पता नहीं। शहर के सार्वजनिक शौचालयों में भी पानी खत्म हो गया है, इनमें टैंकरों से सप्लाई देनी पड़ रही है। पेयजल कंपनी के अनुसार गिरि परियोजना में गाद के चलते लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पंपिंग ठप रही। परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

गुम्मा, कोटी बरांडी में भी गाद आने से सप्लाई घटी है। शुक्रवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को महज 25.57 एमएलडी पानी मिला है। पानी न मिलने के कारण रिज टैंक से सुबह सिर्फ मालरोड एरिया में पानी की सप्लाई दी गई। इसके बाद टैंक खाली हो गया। शाम तक इससे कोई सप्लाई नहीं दी गई। छोटा शिमला और चौड़ा मैदान जोन के स्टोरेज टैंक भी खाली पड़े हैं। पेयजल कंपनी ने कहा कि गिरि से सप्लाई शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुम्मा से सप्लाई बढ़ाई जा रही है। शनिवार को उन इलाकों में सप्लाई दी जाएगी जहां शुक्रवार तीसरे दिन भी सप्लाई नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इन इलाकों में तीसरे दिन भी ठप रही सप्लाई
शहर के संजौली जोन के ज्यादातर इलाकों में सप्लाई अब चौथे दिन पहुंच गई है। संजौली बाजार, इंजनघर, ढींगूधार, नवबहार, सांगटी, नॉर्थ ओक एरिया समेत साथ लगते क्षेत्रों में शनिवार चौथे दिन पानी की सप्लाई देने का दावा है। चौड़ा मैदान जोन के बालूगंज, घोड़ा चौकी और छोटा शिमला जोन के निगम विहार क्षेत्र में शुक्रवार को तीसरे दिन पानी नहीं आया है। यहां अब चौथे दिन पानी देंगे। सेंट्रल जोन के रामबाजार, लोअर बाजार, बसस्टैंड, कृष्णानगर, नाभा, फागली, कैथू, अनाडेल, न्यू शिमला इलाके में शनिवार तीसरे दिन पानी की सप्लाई देने का दावा किया है।
कहां से कितना पानी आया
परियोजना पानी की मात्रा एमएलडी में
गुम्मा 16.15
गिरि 3.54
चूरट 2.49
सियोग 0.19
चैड़ 0.26
कोटी बरांडी 2.94
कुल सप्लाई 25.57 एमएलडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें