फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह बोले, बच्चों की चिंता है तो मोदी को जिताओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सेनाअध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा है कि यदि जनता को अपने, अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के हालात इस समय खराब हैं, ऐसे हालात कायम रहे तो देश या तो टूट जाएगा या बिक जाएगा।

हमीरपुर में रैली को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने कहा कि देश को बचाने के लिए सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है।

कांग्रेस ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों को केवल झुनझुना दिया है, वन रैंक वन पेंशन को लागू करना तो दूर, अधिसूचना भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पहली के बाद शिमला आ सकते हैं मोदी

हिमाचल में भाजपा को जिताने के लिए बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहली मई के बाद शिमला आ सकते हैं।

भाजपा ने उनकी प्रदेश में कई स्‍थानों पर रैलियां करवाने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि 30 अप्रैल तक देश भर के अधिकतर राज्यों में मतदान हो जाएगा।

उसके बाद 1 से 5 मई के बीच कांगड़ा, शिमला और मंडी में नरेंद्र मोदी की रैली करवाने की कोशिश की जाएगी। पार्टी का दावा है कि इस बार प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत होगी।

हमीरपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए आरोप लगाने और व्यक्तिगत छींटाकशी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर से धोखा किया है। पहले दिल्‍ली की सरकार जाएगा। फिर हिमाचल की अपने आप गिर जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें