फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramaditya vs Kangana: हमें मिलने के लिए किसी को भी आधार कार्ड की जरूरत नहीं, कंगना पर विक्रमादित्य का तंज

Thu, 11 Jul 2024 06:54 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मंडी सांसद कंगना रनौत के बयान पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा है। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल लिखा कि ''हमें मिलने के लिए किसी को भी आधार कार्ड की जरूरत नहीं है. प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी हमें अपने कार्य के लिए मिल सकता है. पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांसद कंगना रनौत व कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को कहा था कि मुझसे मिलने आने वाले के पास मंडी क्षेत्र का आधार कार्ड होना चाहिए। काम भी चिट्ठी पर होना जरूरी है, ताकि असुविधा न हो। कई बार टूरिस्ट आ जाते हैं, इससे आम लोगों को असुविधा होती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अब इसी बयान पर कैबिनेट मंत्री और कंगना के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा है। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल लिखा कि ''हमें मिलने के लिए किसी को भी आधार कार्ड की जरूरत नहीं है. प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी हमें अपने कार्य के लिए मिल सकता है. 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें