फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सह प्रभारी बनाए गए

Wed, 08 Sep 2021 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

यूपी में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नियुक्त किए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भाजपा ने सह प्रभारी बनाया है। इससे उनका कद फिर बढ़ गया है। अनुराग को यह नई जिम्मेवारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दी है। बुधवार को जारी संगठनात्मक नियुक्ति के आदेशों के बाद नड्डा ने यह नया फैसला लिया। 

विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाए गए अनुराग ठाकुर को यह नया जिम्मा मिलने से हिमाचल प्रदेश में धूमल-अनुराग खेमे के भाजपा नेताओं की भी बांछें खिल गई हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नियुक्त किए गए हैं।

धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में है। अनुराग के अलावा उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए सह प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें