फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: शिमला में अभिभावकों ने सीएम से लगाई विद्यार्थियों को वापस लाने की गुहार, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 02 Mar 2022 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री को सौंपे मांगपत्र में अभिभावकों और युवाओं ने खारकीव सहित यूक्रेन के कई खतरनाक इलाकों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। कहा कि यूक्रेन में विद्यार्थियों ने बंकरों और अन्य ठिकानों में आश्रय लिया है। 
विज्ञापन
अभिभावकों ने विद्यार्थियों को वापस लाने की लगाई गुहार, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच खारकीव में फंसे हिमाचल प्रदेश के मेडिकल विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उन्हें जल्द भारत वापस लाने की मांग की है। परिजन बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान सीएम से मिले। मुख्यमंत्री को सौंपे मांगपत्र में अभिभावकों और युवाओं ने खारकीव सहित यूक्रेन के कई खतरनाक इलाकों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। कहा कि यूक्रेन में विद्यार्थियों ने बंकरों और अन्य ठिकानों में आश्रय लिया है। अब इनके पास खाना और पेयजल खत्म हो रहा है। चौपाल के यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस छात्र अखिल खिमटा के भाई आर्यन खिमटा ने बताया कि उनका भाई अन्य सहपाठियों के साथ बंकर में फंसे हुए हैं। पढ़ाई के लिए विदेश भेजने वाली एक संस्था के प्रतिनिधि अनिरुद्ध ठाकुर ने कहा कि उनके माध्यम से यूक्रेन गए कुछ छात्र भी वहां फंसे हैं। मुख्यमंत्री से उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की। राहुल, लखनपाल और तरुण हितेश ने कहा कि बच्चों की जान खतरे में है, रूस से बात कर उनकी वापसी का रास्ता तलाशा जाए।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर मालरोड  पर कैंडल जुलूस निकाला। इसके साथ यूक्रेन में फंसे हजारों छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग की। कैंडल मार्च में शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, यशपाल तनाईक, बलदेव ठाकुर, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल, युकां अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, नरेंद्र कंवर, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सेनराम नेगी, राजेश वर्मा, मुकुल गुप्ता, राहुल मेहरा, मुस्कान थापर, सचिन बरवाल, अमित, हेमंत शर्मा, महेश ठाकुर, दलीप कुमार और राजेश शामिल रहे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें