फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सड़क से 400 मीटर नीचे जा गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की मौत, 4 घायल

Mon, 08 Apr 2019 03:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के बोलेरो गाड़ी एचपी 33 ई 3629 जलोड़ी दर्रा की ओर जा रही थी। चढ़ाई चढ़ते वक्त सोझा नामक जगह पर हादसा हो गया। बोलेरो गाड़ी सड़क से करीब 400 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। गाड़ी में छह लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे।

विज्ञापन


दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी गंभीर घायल हो गए। घायलों को बंजार अस्पताल ले जाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें