फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटन महसूस न करें शांता, कांग्रेस में आ जाएं : चंद्र कुमार

Mon, 08 Apr 2019 02:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार को कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। चंद्र कुमार ने कहा कि शांता कुमार उम्र के इस पड़ाव में भाजपा में अब घुट रहे हैं। पार्टी उनकी सुन नहीं रही है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा की तरह पार्टी ने शांता कुमार को भी हाशिये पर धकेल दिया है। 

विज्ञापन


शांता इतना घुट चुके थे कि लोकसभा टिकट कटने का उनका दर्द छलक उठा। इसलिए, शांता कुमार भाजपा में घुटें नहीं बल्कि कांग्रेस ज्वाइन कर लें। शांता ने खुद कांग्रेस दिग्गज वीरभद्र सिंह की तारीफ भी की है। इससे शांता की कांग्रेस से एसोसिएशन ठीक बैठ जाएगी।

उन्होंने कहा कि शांता कुमार के गुरु रहे कंवर दुर्गा चंद भी भाजपा से दुखी होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने ही उन्हें मंत्री बनाकर सम्मान दिया था। चौधरी सरवण कुमार, जगदेव चंद ने दुखी होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था। इन नेताओं की तरह शांता कुमार को भी अब कांग्रेस ज्वाइन कर खोया हुआ सम्मान पाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें