हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के बोलेरो गाड़ी एचपी 33 ई 3629 जलोड़ी दर्रा की ओर जा रही थी। चढ़ाई चढ़ते वक्त सोझा नामक जगह पर हादसा हो गया। बोलेरो गाड़ी सड़क से करीब 400 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। गाड़ी में छह लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे।