फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौके पर ही मौत

Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर के सीमांत गांव चांगो के लीतीधार के पास एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दो लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांगों में पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस से जानकारी अनुसार बोलेरो कैंपर एचपी-0759 में नेपाली मजदूर घास काटने के लिए मंगलवार देर शाम चांगों की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान चांगो के लीतीधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर जीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 से करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में नेपाली मूल के नीरज बहादुर और दत्त बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दो घायल
नेपाली मूल के ही लोकेंद्र तथा खेमराज घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांगों में भर्ती किया गया। हादसे की पुष्टी डीएसपी बीडी भाटिया ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

नंगल क्षेत्र की जवाहर मार्केट के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुखबीर निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुखबीर नंगल में निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था।

बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे सुखबीर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप सड़क पार कर रहा था कि तभी दूसरी ओर से एक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें