फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में कोरोना से दो की मौत, अब तक 34 ने तोड़ा दम

Thu, 27 Aug 2020 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गुरुवार को कोरोना से दो की मौत हो गई। कई बीमारियों से जूझ रहे एक निजी स्कूल के संस्थापक की राजगढ़ में मौत हो गई। वे कोरोना से भी पीडि़त थे। उक्त संक्रमित को बुधवार को पीजीआई से घर लाया गया था। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत को कोविड 19 के प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमित 42 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। महिला का इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली थी। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने महिला की मौत की पुष्टि की है।

प्रदेश में अब तक कोरोना से 34 जानें जा चुकी हैं। गुरुवार सुबह हमीरपुर जिले के एक बुजुर्ग की मौत के बाद कोविड 19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग का सैंपल ऊना जिला में लिया गया था। बुजुर्ग की मौत से हमीरपुर व ऊना जिला में हड़कंप मच गया है। हिमाचल में बुधवार को भी कोरोना सेे दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें