बीते 12 अप्रैल को 20 आईएएस और आठ एचएएस अफसरों के कार्मिक विभाग ने विभाग बदले थे। मंत्रियों की नाराजगी के बाद अब दोबारा से लिस्ट बनाने का काम शुरू हो गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विश्वास में लिए बिना आईएएस और एचएएस अफसरों के विभाग बदलने से कुछ मंत्री नाराज हो गए हैं। कुछ अफसरों के तबादला आदेशों को मंत्रियों ने होल्ड तक करवा दिया है।मंत्रियों का कहना है कि अधिकारियों को बदलने से पहले चर्चा की जानी चाहिए थी। विभाग संभाल रहे मंत्री सहित अधिकारियों के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक की ओर से विभागों में फेरबदल की सूची तैयार की जाती है। मुख्यमंत्री से अंतिम मंजूरी लेने के बाद तबादला आदेश जारी होते हैं।
बीते 12 अप्रैल को 20 आईएएस और आठ एचएएस अफसरों के कार्मिक विभाग ने विभाग बदले थे। मंत्रियों की नाराजगी के बाद अब दोबारा से लिस्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन के भीतर विभागों में दोबारा फेरबदल हो सकता है।