फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बीबीएन क्षेत्र में औद्योगिक नोड विकास के लिए 4000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि उपलब्ध

Wed, 20 Apr 2022 01:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति के नेतृत्व में नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम सीमित (एनआईसीडीसी) के कार्यालय में आयोजित हितधारकों एवं परामर्शदाता संघों की बैठक में भाग लिया, जिसमें एनआईसीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी और एलएंडटी, पीडब्ल्यूसी और निप्पॉन-कोई की ओर से परामर्शदाता भी शामिल थे। 
विज्ञापन
बीबीएन क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने दिल्ली में हुई बैठक में जानकारी दी है कि बीबीएन क्षेत्र में औद्योगिक नोड के विकास के लिए 4000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि उपलब्ध है। इस भूमि का स्टेट ऑफ आर्ट एकीकृत औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने और बेहतर आवासीय एवं सामाजिक अधोसंरचना की स्थापना में उपयोग किया जा सकता है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति के नेतृत्व में नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम सीमित (एनआईसीडीसी) के कार्यालय में आयोजित हितधारकों एवं परामर्शदाता संघों की बैठक में भाग लिया, जिसमें एनआईसीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी और एलएंडटी, पीडब्ल्यूसी और निप्पॉन-कोई की ओर से परामर्शदाता भी शामिल थे।

विज्ञापन




यह बैठक मुख्य तौर पर अमृतसर कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के अंतर्गत बद्दी-बरोटीबाला-नालागढ़ यानी बीबीएन नोड के लिए परियोजना विकास गतिविधियों के संबंध में चुनिंदा परामर्शदाता संघों के साथ हुई। इसी माह के शुरू में एलएंडटी के नेतृत्व वाले संघ को बीबीएन नोड की मास्टर प्लानिंग और प्रारंभिक इंजीनियरिंग संबंधी परामर्श के लिए चयनित किया गया है। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने यह भी अवगत करवाया कि एनआईसीडीसी की ओर से अनुबंधित पेशेवर 26 अप्रैल से अपना कार्य शुरू कर देंगे और जून माह तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी
विज्ञापन


11 औद्योगिक कॉरिडोर के 32 नोड में बद्दी-बरोटीबाला-नालागढ़ को शामिल करने के लिए आभार जताया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किए जाने वाले 11 औद्योगिक कॉरिडोर के 32 नोड में हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीबाला-नालागढ़ नोड को शामिल करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने बीबीएन नोड को विकसित करने से संबंधित गतिविधियों को गति देने के लिए राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम सीमित (एनआईसीडीसी) के प्रयासों की भी सराहना की है।
विज्ञापन


सात औद्योगिक क्षेत्र में नए भू भाग शामिल
 प्रदेश सरकार ने हिमाचल में सात नए औद्योगिक क्षेत्र में नए भू भाग को जोड़ा गया है। औद्योगिक क्षेत्र मनजोहली में साथ लगता 436-06 बीघा एरिया, मलकू माजरा में 373-19, खदेन में 186-03 बीघा, औद्योगिक क्षेत्र तातल के साथ 07-38-85 हेक्टेयर जमीन, जीतपुर बेरी के साथ 12-50-99 हेक्टेयर जमीन, कंदरौड़ी में 21-02-76 हेक्टेयर और औद्योगिक क्षेत्र पंडोह में साथ लगती 12-02-02 बीघा भू भाग शामिल किया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें