टुटीकंडी से फागली हाईवे रविवार को यातायात के लिए बंद रहेगा। सुबह 11 से शाम तीन बजे तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नगर निगम यहां फुट ओवरब्रिज बना रहा है। जिला दंडाधिकारी अमित कश्यप ने शनिवार को इसके बारे में अधिसूचना जारी कर पुलिस विभाग को व्यवस्था संभालने के आदेश जारी कर दिए हैं। अम्रुत मिशन के तहत करीब 60 लाख की लागत से टूटीकंडी चौक पर तैयार हो रहे इस ब्रिज को रविवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। ब्रिज की छत डाली जाएगी और इसकी टेस्टिंग भी की जाएगी।