फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गाड़ियों की छत पर बैठ हुड़दंग मचा रहे थे पर्यटक, पुलिस ने पहुंचाए थाने

Sat, 04 May 2024 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

शिमला से सोलन की तरफ आ रहे पर्यटक अपनी गाड़ियों की खिड़कियों और छत पर लटके हुए थे। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
विज्ञापन
गाड़ियों की छत पर बैठ हुड़दंग मचा रहे पर्यटक पहुंचाए थाने। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कालका-शिमला एनएच पर दो गाड़ियों में सवार पर्यटकों को यातायात नियमों को तोड़ना महंगा पड़ गया। पर्यटकों के तीन-तीन हजार रुपये के चालान काटे गए। वहीं उन्हें कुछ समय पुलिस थाने में भी बिताना पड़ा। मामला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट के समीप का है। इसमें शिमला से सोलन की तरफ आ रहे पर्यटक अपनी गाड़ियों की खिड़कियों और छत पर लटके हुए थे। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब सूचना पुलिस को मिली तो कंडाघाट में इन सैलानियों को पकड़ लिया और पुलिस थाने ले गए। इनके चालान काटकर उन्हें कुछ समय के लिए थाना में भी रखा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों में अधिक गर्मी के चलते पर्यटक घूमने के लिए हिमाचल की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। लेकिन इनमें से चंद पर्यटक एनएच पर हुड़दंग और यातायात नियमों को तोड़ते रहते हैं। अब इन मामलों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। यातायात नियमों को तोड़ने पर सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। पुलिस ने भी जगह-जगह पर जवानों की तैनाती की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटे हैं। कालका-शिमला एनएच पर हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें