हालात को देखते हुए लाहौल-स्पीति पुलिस ने फिलहाल दारचा से आगे लेह की तरफ जाने वाले पर्यटक और मालवाहकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। लिहाजा दारचा से पर्यटक वाहनों को केलांग की तरफ वापस लौटना पड़ रहा है।
जिंगजिंगबार में ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मनाली-लेह सामरिक मार्ग से सेना के वाहनों की आवाजाही भी शुरू नहीं हो पाई है। दारचा पुलिस चेकपोस्ट के प्रभारी के मुताबिक सोमवार देर शाम सरिया से लदा एक मालवाहक जिंगजिंगबार के पास पलट जाने से ट्रैफिक बंद हो गया है।
खराब मौसम के बाद पर्यटकों को लेह की तरफ भेजना जोखिम भरा साबित हो सकता है। लिहाजा लाहौल-स्पीति पुलिस ने दारचा से लेह की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।