फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Tue, 11 Jun 2019 02:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 19 जून को तय की गई है। इस बैठक में कई अहम फैसले संभावित हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विदेश दौरे से लौटने के बाद तय की गई इस बैठक में सीएम की बजट घोषणाओं पर फैसले संभव हैं।  विभिन्न विभागों में रिक्तियों पर भी निर्णय होना संभव है। विभिन्न विभागों के  मंत्रियों की ओर से इस संबंध में एजेंडे तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले एक जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सरकारी क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

इस निर्णय से चार लाख रुपये से कम की सालाना पारिवारिक आय वाले तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वर्तमान आरक्षण योजनाओं में न आने वाले उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा।

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री रोशनी योजना को लागू करने की अनुमति प्रदान की थी। योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान गरीब परिवारों को 17550 मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें