फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्लोडगंज में सेल्फी लेते ढांक से गिरा पर्यटक, मौत

Thu, 15 Apr 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेल्फी लेते समय एक पर्यटक ढांक से गिरा गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पर्यटक लुधियाना से अपने परिवार सहित मैक्लोडगंज घूमने आया था। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एएसआई राकेश परमार ने बताया कि लुधियाना का बिक्रमजीत अपने परिवार सहित मैक्लोडगंज घूमने आया था।

विज्ञापन


इस दौरान वह नड्डी के समीप गुणा माता मंदिर के रास्ते एक ढांक पर सेल्फी ले रहा था और वीडियो बना रहा था कि अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा और वह ढांक से नीचे गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया है, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें