फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का फैसला: शराब के नशे में मिले तो कटेगा बीपीएल सूची से नाम, पंचायत ने लिया फैसला

Thu, 15 Apr 2021 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रक्कड़ (कांगड़ा)
विज्ञापन
पंचायत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की भांबला पंचायत के बाद अब कांगड़ा जिले की बणी पंचायत में नशे में धुत पाए जाने पर उसका नाम बीपीएल सूची से काटने का फैसला लिया गया है। विकास खंड परागपुर की बणी पंचायत की प्रधान बिंदु ठाकुर ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया है कि बीपीएल परिवार से संबंधित कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में धुत पाया जाता है तो उसका नाम बीपीएल सूची से काट दिया जाएगा।

विज्ञापन


पंचायत के इस निर्णय पर बीडीसी सदस्य अजय ठाकुर और पंचायत सदस्यों ने भी सहमति जताई है। पंचायत प्रधान ने बताया कि यह फैसला ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए लिया गया है, जो रोजाना शराब के नशे में धुत रहते हैं और बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए गरीब बने हुए हैं। बिंदु ने बताया कि जो लोग रोज 200 और 300 रुपये शराब पीने पर खर्च कर देते हैं, वे गरीब नहीं हो सकते।

पंचायत ने चेेतावनी दी है कि 15 अप्रैल के बाद अगर कोई बीपीएल परिवार का सदस्य नशे की हालत में पाया जाता है तो उसका नाम बीपीएल सूची से काट दिया जाएगा। बिंदु ठाकुर ने बताया कि पंचायत बणी को विकासशील, स्वच्छ और पारदर्शिता से समस्त कार्यों का करवाना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कोरोना काल में क्षेत्र की जनता से कोरोना काल में मास्क जरूर पहनने और दो गज की दूरी के पालन की अपील भी की है। साथ ही कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा समय घरों में ही बिताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें