फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Recruitment: सेना भर्ती में आने वाले युवाओं को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रशासन ने लिया फैसला

Fri, 29 Jul 2022 12:00 PM IST
Krishan Singh विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि भर्ती में जिन युवाओं ने कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगाई होगी, उन युवाओं को पालमपुर में यह डोज लगाई जाएगी। यह डोज युवाओं को मैदान में सारे ट्रायल होने के बाद ही लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
बूस्टर खुराक(सांकेतिक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विवि पालमपुर में अग्निपथ योजना अग्निवीर भर्ती में आने वाले युवाओं को बूस्टर वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिन युवाओं ने भर्ती में आने से पहले बूस्टर डोज नहीं लगाई होगी। उन युवाओं को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। पालमपुर में 11 से 24 सितंबर तक कांगड़ा और चंबा के युवाओं की भर्ती प्रस्तावित है। हालांकि, भर्ती में आने वाले युवाओं को बूस्टर डोज लगाना आवश्यक है। जिन युवाओं ने यह वैक्सीन नहीं लगाई होगी, उन युवाओं को पालमपुर में यह वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन


योजना में अब तक हुई पंजीकरण को देख भर्ती में युवाओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। अब तक 30,000 से अधिक युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। लिहाजा, प्रशासन भी कोरोना को देख कोई कोताही बरतना नहीं चाहता। एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि भर्ती में जिन युवाओं ने कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगाई होगी, उन युवाओं को पालमपुर में यह डोज लगाई जाएगी। यह डोज युवाओं को मैदान में सारे ट्रायल होने के बाद ही लगाई जाएगी। उन्होंने भर्ती में आने वाले युवाओं से भी आह्वान किया है कि बूस्टर डोज लगवा लें, ताकि किसी को किसी से कोई खतरा न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें