पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को जब विपिन की सास उसे खाना खाने के लिए बुलाने के लिए गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर सास ने आसपास के लोगों को बुलाया और जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटका था। सूचना तुरंत सदर थाना में दी गई ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भ्यूली में मंगलवार को सरकारी आवास में एसआर लैब मंडी में तैनात प्रबंधक विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय सोहन लाल गांव चलोग पीओ भद्रबाड़ सरकाघाट ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी शिक्षा विभाग में तैनात है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को जब विपिन की सास उसे खाना खाने के लिए बुलाने के लिए गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
संदेह होने पर सास ने आसपास के लोगों को बुलाया और जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटका था। सूचना तुरंत सदर थाना में दी गई । मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और व्यक्ति मंडी शहर के भ्यूली में अपने ससुराल में गया हुआ था। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।