फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: नवरात्र में सिर्फ ढाई घंटे बंद रहेंगे मां नयनादेवी के कपाट, 350 जवान होंगे तैनात

Fri, 13 Oct 2023 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)

सार

नवरात्र में 350 पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा जिम्मा संभालेंगे। 100 सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। मंदिर के अंदर कड़ाई प्रसाद और नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन
मां नयनादेवी बिलासपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि में श्री नयनादेवी जी मंदिर के कपाट सिर्फ ढाई घंटे बंद रहेंगे। इस दौरान पांच पहर की आरती की जाएगी। प्राचीन गुफा में प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालु सिर्फ गुफा के बाहर से दर्शन कर पाएंगे।

विज्ञापन

नवरात्र में 350 पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा जिम्मा संभालेंगे। 100 सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। मंदिर के अंदर कड़ाई प्रसाद और नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर न्यास ने 175 कर्मचारियों और 40 सफाई कर्मचारियों की अस्थायी तौर पर अतिरिक्त नियुक्ति की है।

रविवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी। सबसे पहले सायं कालीन शृंगार आरती होगी। इसमें मां नयनादेवी को चने और पूरी को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद शयन आरती होगी। इसमें फल, मिठाई और दूध का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद मंगल आरती होगी। इसमें सूखे मेवे का भोग लगाया जाएगा। अंत में प्रात: कालीन आरती होगी। इसमें हलवे और बर्फी का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12:00 से 12:30 तक माध्यान्ह आरती होगी।
विज्ञापन


इसमें राजसी भोग लगाया जाएगा। मंदिर न्यास ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। एसडीएम धर्मपाल को मेला अधिकारी और डीएसपी विक्रांत बोंसला को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर के अनुसार माता रानी के दरबार को सजाया गया है। जेबीडी समूह हरियाणा ने इस बार भी माता जी का सदाव्रत लंगर का आयोजन करेगा। इसमें व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भी भोजन उपलब्ध होगा।

श्रद्धालुओं की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सभी कर्मचारियों को ड्यूटी निभाने को कहा है। डीएसपी विक्रांत बोंसला ने बताया कि इस बार भी श्री नयना देवी जी नगर को 9 सेक्टरों में बांटा है। हर सेक्टर में सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए हैं। मालवाहक वाहनों को कोलां वाला टोबा में रोका जाएगा। गुफा तक सिर्फ छोटी गाड़ियां ही आ जा सकेंगी। पार्किंग में जगह न होने के पर वाहनों को पुराने बस अड्डा में ही रोक लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें