फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बैच में 20 उप प्रधान,12 स्वास्थ्य कार्यकर्ता,64 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 64 आशा कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह के दिशानिर्देशन में स्वास्थ्य समितियों के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने बताया कि पांच बैच में हुए इस प्रशिक्षण में कुल 20 उप प्रधान,12 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 64 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 64 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया l
विज्ञापन

यह प्रशिक्षु ग्राम पंचायत छत, संडियार, सुन्हाणी, बड़गांव, मलांगन, घंडीर, बल्हसीणा, दसलेहड़ा, झबोला, तलाई, नघ्यार, घराण, सनीहरा, भड़ोली कलां, कलोल, कुल्जियार, मलराओं, पपलोआ, सलवाड़, धनी तथा जेजवीं आदि समितियों से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व संपन्न प्रथम चरण में ऐसे ही 210 पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करके स्वास्थ्य खंड झंडूता के अंतर्गत यह काम पूरा कर लिया गया है। आशा–गांव स्तर पर गठित इस समिति को प्रतिवर्ष दस हजार की राशि स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए दी जाती है। इस स्वास्थ्य खंड में गठित 158 समितियों को इस वर्ष 15 लाख 80 हजार रुपया आवंटित किया जा चुका है। समिति की मासिक योजना एवं समीक्षा बैठक के लिए प्रत्येक माह की 20 तारीख निर्धारित की गई है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक रमेश चंदेल, जिला आशा संयोजक अमित जसवाल, स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार, खंड लेखाकार नागेंद्र कुमार, सुनील कुमार, आशा रानी, ट्यूबरक्लोसिस पर्यवेक्षक कश्मीर ठाकुर ने भी मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें