फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़ा गया बेजुबानों का कातिल, एक और कुत्ता मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैनमोर में दो और कुत्तों को खिलाया जहर, एक का चल रहा उपचार
विज्ञापन

पार्षद ने पुलिस में दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बैनमोर वार्ड में जहर देकर लावारिस कुत्तों को मारा जा रहा है। कुछ लोगों ने रविवार को दो और कुत्तों को जहर खिला दिया। इससे एक कुत्ते की मौत हो गई। अब तक इस वार्ड में दो हफ्ते के भीतर पांच कुत्ते जहर देकर मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद किमी सूद ने इस बारे में दूसरी बार नगर निगम और सदर थाने में शिकायत दी है। पार्षद ने कहा कि रविवार को उनके वार्ड में दो और कुत्ते सुस्त हालत में मिले। इस बारे में नगर निगम को सूचना दी गई, जैसे ही इन्हें अस्पताल ले जाने लगे कि एक कुत्ते की मौत हो गई। वहीं, दूसरे कुत्ते ने एक युवक को काट लिया। बाद में इसे उपचार दिया गया जिससे इसकी जान बच गई। वार्ड में अचानक हो रही लावारिस कुत्तों की मौत के बाद पार्षद ने नगर निगम को इस पर कार्रवाई करने की मांग की। मृत कुत्ते से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि पता चल सके कि किस जहर से इन्हें मारा गया है। इससे पहले बीते हफ्ते वार्ड में चार कुत्तों को जहर देकर मारा गया था। इनके पास से पिज्जा के टुकड़े मिले थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग इनके आतंक से बचने के लिए इन्हें जहर देकर मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें