फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अनुराग बोले- महिलाओं और अनुसूचित जाति आरक्षण के लिए मापदंड भी बदले जा रहे

Wed, 12 Apr 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राहुल गांधी जब बोलते हैं तो उसका सबसे बड़ा लाभ भाजपा को ही होता है। यह स्पष्ट दिखता है कि जब देश को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है तो वह विदेशी ताकतों का सहयोग भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ मांगते हैं और लोग उसे स्वीकार नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
शिमला के रिज पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है कि फर्जी वोट बनाए जाएं। महिलाओं और अनुसूचित जाति के आरक्षण के लिए मापदंड भी बदले जा रहे हैं। यह अपने आप में ही पूरी प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कि इस प्रक्रिया पर ही संदेह है और एक तरह से हेराफेरी वाला तत्व है तो समझ सकते हैं कि कांग्रेस डरी हुई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राहुल गांधी जब बोलते हैं तो उसका सबसे बड़ा लाभ भाजपा को ही होता है। यह स्पष्ट दिखता है कि जब देश को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है तो वह विदेशी ताकतों का सहयोग भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ मांगते हैं और लोग उसे स्वीकार नहीं करते हैं। 

विज्ञापन


ये दल दलदल में घिरे हुए
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जो अलग-अलग दल-दल मिले हुए हैं, ये भ्रष्टाचार के दलदल में घिरे हुए हैं। वह तो पहले भी कहते हैं कि न तो इनकी नीतियां एक जैसी हैं और नीयत साफ है। यह पहली बार नहीं हो रहा है। यह 2019 में भी हुआ था और 2022 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ रही है। जब-जब यह महाठगबंधन बना तो लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया। आईएमएफ ने कहा है कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ी हैं।

बल्ह एयरपोर्ट मामले में बोले, यह तो जयराम से पूछें
बल्ह एयरपोर्ट मामले में अनुराग ठाकुर ने बल्ह एयरपोर्ट को जाहू के लिए शिफ्ट करने के बारे में किसी टिप्पणी को करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह जयराम ठाकुर से पूछें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें