फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरकारी स्कूल में शिक्षिका बनीं अमेरिका की महिला, छात्राएं सीख रही हैं फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना

Wed, 12 Apr 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

जोगिंद्रनगर के बीड़ बिलिंग में बीते कुछ साल से रह रही यूएसए की जीन ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने के लिए कुछ स्कूलों को चिह्नित कर रखा है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में शिक्षिका बनीं अमेरिका की महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एक सरकारी स्कूल में अमेरिका की महिला बतौर शिक्षिका बनकर छात्राओं को फर्राटेदार अंग्रेजी सिखा रहीं हैं। जोगिंद्रनगर के बीड़ बिलिंग में बीते कुछ साल से रह रही यूएसए की जीन ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने के लिए कुछ स्कूलों को चिह्नित कर रखा है। आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में सप्ताह के दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को विशेष कक्षाओं में अमेरिका की नागरिक जीन से अंग्रेजी सीखने को लेकर विद्यार्थियों में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक जीन छठी से आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी सिखा रही हैं। यह सिलसिला बीते कुछ माह से जारी है और अभी तक काफी संख्या में विद्यार्थी अंग्रेजी भी सीख चुके हैं।

विज्ञापन


आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि यूएसए के अलाशिका की नागरिक जीन अपनी स्वेच्छा से छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलना सिखा रहीं हैं। इसके लिए सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक विशेष कक्षाएं सप्ताह में दो बार लगाई जा रही हैं। बताया कि अमेरिका की नागरिक से अंग्रेजी सीखने को लेकर स्कूल की छात्राओं में अलग सा उत्साह देखने को मिला है। बताया कि अमेरिका की नागरिक जीन बीते कई साल से बीड़ बिलिंग में साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाने के लिए डेरा जमाए हुए हैं। प्रदेश की संस्कृति से अलग सा प्यार उन्हें हो गया है। इसलिए वह स्थानीय लोगों के साथ भी अधिक घुलमिलकर अपना समय बिता रही हैं। जीन ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के अलावा उन्हें स्थानीय लोगों के साथ समय बिताने में अलग सा आनंद महसूस होता है। आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्राओं को अंग्रेजी सिखाने के बाद वह चौहारघाटी के एक अन्य स्कूल में भी अंग्रेजी भाषा को बोलना छात्राओं को सिखाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें