भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन में 26 बडे़ और छोटे पुल, 20 टनलें बनाई जाएंगी। यह काम मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। पहाड़पुर से मैहला तक तीन बड़ी टनलों के करीब 600 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।
सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के लिए पहाड़पुर से मैहला तक तीन बड़ी टनलों के करीब 600 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 6753.42 करोड़ से निर्मित की जाने वाली इस रेल लाइन का 20 किलोमीटर तक का कार्य प्रगति पर है। 7 में से 6 टनलों का कार्य पूरा हो चुका है। पांच मुख्य पुलों का कार्य भी प्रगति पर है। 20 से 34 किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
20 किलोमीटर रेल लाइन के लिए पांच बडे़ पुलों और सात टनलों का कार्य पूरा होते ही ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। रेल लाइन के प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को बचत भवन में उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीनों में भूमि अधिग्रहण के कई मामलों में 28 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को 52 से 63 किलोमीटर क्षेत्र तक की सभी औपचारिकताएं और भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की समस्याओं व परेशानियों पर पूरी तरह से गौर किया जा रहा है और इसके लिए समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मार्च 2025 तक काम पूरा होने की उम्मीद
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन में 26 बडे़ और छोटे पुल, 20 टनलें बनाई जाएंगी। यह काम मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।
ये हैं तीन बड़ी टनलें
टी-10 टनल : यह परियोजना की सबसे 3800 मीटर लंबी टनल होगी। इसका निर्माण मैहला में किया जाएगा।
टी-8 टनल : इसकी लंबाई 2900 मीटर जबकि टी-9 टनल की लंबाई 300 मीटर होगी।