फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: मशीन से करंट लगने पर किशोर की मौत

Thu, 23 Sep 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)

सार

जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र नरेश कुमार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने  पिता के साथ गोशाला में चारा डालने के लिए गया।  इस बीच बेटा खेलता हुआ पशुशाला के साथ बने शेड में चला गया। यहां घास काटने की मशीन को उसने छू लिया जिससे उसे जोरदार झटका लग गया। 
विज्ञापन
करंट लगने पर किशोर की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की की ग्राम पंचायत शहरोल के गांव डाबरी में करंट लगने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय पेश आया जब पिता पशुशाला में काम कर रहा था। इस बीच बच्चे ने टोका तैयार करने की मशीन को छू लिया जिससे उसे करंट लग गया। परिजनों ने बच्चे को अर्की अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र नरेश कुमार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने  पिता के साथ गोशाला में चारा डालने के लिए गया। हालांकि जतिन के पिता ने उसे साथ चलने को मना किया था लेकिन उसने साथ चलने की जिद की। इस बीच नरेश कुमार पशुशाला में काम करने लगा और उसका बेटा खेलता हुआ पशुशाला के साथ बने शेड में चला गया।

विज्ञापन


यहां घास काटने की मशीन को उसने छू लिया जिससे उसे जोरदार झटका लग गया। पिता ने आसपास आवाज लगाई तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उसे भूमती अस्पताल में ले गए। इसके बाद उसे नागरिक चिकित्सालय अर्की में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि करंट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। भारी बारिश से पशुशाला में करंट फैला था जिस कारण यह हादसा हुआ। डीएसपी प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें