फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय: हिमाचल के कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई

Thu, 23 Sep 2021 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई कॉलेज प्रिंसिपलों, छात्र संगठनों और अभिभावकों की मांग पर दाखिलों की तारीख को बढ़ा
विज्ञापन
कॉलेजों में बढ़ी दाखिले की तिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में दाखिले लेने की अंतिम तारीख को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई कॉलेज प्रिंसिपलों, छात्र संगठनों और अभिभावकों की मांग पर दाखिलों की तारीख को बढ़ाया गया है। अब 30 सितंबर तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं में विद्यार्थी दाखिले ले सकेंगे।

विज्ञापन


एनआईओएस की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से
वहीं, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) अक्तूबर 2021 की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 सितंबर से 12 अक्तूबर तक होंगी। संस्थान की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने बताया कि जिन शिक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे प्रायोगिक परीक्षाओं संबंधी हाल टिकट संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आईएएस अफसरों को 11 फीसदी डीए जारी करने के मामले में हिमाचल सरकार का यू टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें