फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तकनीकी विवि में बिना लेट फीस परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई, एचपीयू में पीजी कोर्सों की काउंसलिंग स्थगित

Thu, 30 Jun 2022 11:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला

सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जुलाई में प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी आठ जुलाई तक बिना लेट फीस परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। 
विज्ञापन
ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जुलाई में प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी आठ जुलाई तक बिना लेट फीस परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में बीटेक, बी फार्मेसी (एलोपैथी एंड आयुर्वेद), बी-आर्क, बीसीए, बीबीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी), बीएचएमसीटी, बी फार्मेसी प्रैक्टिस (ब्रिज कोर्स) और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सत्र और रि-अपीयर की परीक्षाएं जुलाई में प्रस्तावित हैं। विद्यार्थी तय तिथि तक बिना लेट फीस ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म से संबंधित डिटेल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित और रि-अपीयर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होंगी। ये 26 अगस्त को समाप्त होंगी। परीक्षा की संभावित तिथियां भी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा की फाइनल तिथियां 13 जुलाई को जारी की जाएंगी।

विज्ञापन


एचपीयू ने स्थगित की पीजी कोर्सों की काउंसलिंग 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की शैक्षणिक सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूर्व में तय की गई काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है। पीजी के विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवश्यक स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम परीक्षा परिणाम के घोषित न होने के कारण काउंसलिंग को स्थगित करना पड़ा है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने सभी विभागाध्यक्षों और संस्थानों के निदेशकों को इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। यूजी के नतीजे घोषित होने के बाद पुन: नए सिरे से स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स का काउंसलिंग शेड्यूल तय किया जाएगा। इसकी सूचना विवि की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें