फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में टैक्सी यूनियनों की हड़ताल

Sat, 30 May 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे में वाहनों की संख्या सीमित करने और पर्यावरण उपकर लगाने के नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले के विरोध में प्रदेश की कई टैक्सी यूनियन शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगी। मनाली के अलावा कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा के डलहौजी, बिलासपुर के बरठीं और हमीरपुर जिले की यूनियन टैक्सी सेवाएं नहीं देंगी।
विज्ञापन


मनाली टैक्सी यूनियन पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर है। अब इनके समर्थन में मनाली का व्यापार मंडल भी आगे आया है। शुक्रवार को मनाली शहर के सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। यही नहीं मनाली लग्जरी कोच एसोसिएशन, स्नो स्कूटर एसोसिएशन, एटीवी, पैराग्लाइडिंग, कोट-बूट, ऑटो यूनियन और गुड्स कैरियर वाहन भी हड़ताल पर रहेंगे।

इससे सैलानियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वीरवार को 5000 टैक्सियों वाली शिमला टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने भी चक्का जाम का ऐलान किया है। इससे राजधानी शिमला में भी टूरिस्ट सीजन में सैलानी भटकते नजर आएंगे। इसके अलावा हमीरपुर, नादौन, भोरंज और भरेड़ी समेत अन्य उपमंडलों के टैक्सी ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके चलते सुबह चार बजे से शाम 8 बजे तक टैक्सियां नहीं चलेंगी। मंडी की देवभूमि टैक्सी यूनियन ने भी मनाली टैक्सी यूनियन की हड़ताल का समर्थन किया है। हालांकि, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों से पहले से करार के तहत लगी टैक्सियां चलती रहेंगी। व्यापार मंडल मनाली के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मनाली बाजार को पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

मनाली में पूर्ण बंद का ऐलान
शुक्रवार को मनाली में शांतिपूर्वक पूर्ण बंद रहेगा। एक दिन की हड़ताल का प्रदेश की अधिकतर टैक्सी यूनियन समर्थन कर रही हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में टैक्सी सुविधा नहीं मिलेगी। -मकर ध्वज शर्मा, महासचिव, हिम-आंचल टैक्सी यूनियन मनाली

रोजाना की तरह सरकारी और निजी वाहन चलते रहेंगे। रोहतांग को भी सरकारी और निजी बसें जाएंगी। यदि कोई किसी भी तरह के वाहनों को जबरन रोकता है तो कानून के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस गश्त बढ़ा दी है। -ज्योति गुप्ता, एसडीएम मनाली
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें