फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में 10,000 मेधावियों, 7510 प्राइमरी शिक्षकों के लिए टैब खरीद शुरू

Sat, 21 Oct 2023 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के माध्यम से टैब की खरीद के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टैब(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 10,000 मेधावियों और 7510 प्राइमरी शिक्षकों के लिए टैब की खरीद शुरू हो गई है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के माध्यम से खरीद के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 23 अक्तूबर से कंपनियां टेबलेट देने के लिए आवेदन कर सकेंगी। 7 नवंबर को बिड खुलने पर टेंडर अवार्ड होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग जुट गया है। पूर्व की सरकारों के समय में मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप अब नहीं मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने लैपटॉप की जगह टेबलेट देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दसवीं और बारहवीं कक्षा तथा कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को टेबलेट दिए जाने हैं। इसके अलावा प्राइमरी स्कूलों के 7,510 शिक्षकों को भी सुक्खू सरकार टेबलेट देगी। पूर्व सरकार ने वर्ष 2020-21 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं, बारहवीं और एचपीयू की कॉलेज की मेरिट में आने वाले दस हजार मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए थे। इससे पहले मेधावियों को लैपटॉप दिए जाते थे। सुक्खू सरकार ने मोबाइल फोन की जगह टेबलेट देने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें