फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश भारद्वाज बोले- सरकार चाहती है कि सेब के सही दाम मिले, हरसंभव प्रयास हो रहे

Sat, 28 Aug 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खरीदारों व अन्य हितधारकों से भी बात की गई है और पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि बागवानों के साथ अन्याय न हो। गत दिवस भी शिमला एवं किन्नौर मार्केट कमेटी की मंडी में अच्छे सेब को 2250 रुपये प्रति बॉक्स का दाम मिला जबकि सोलन में 2000 रुपये प्रति बॉक्स का दाम मिला है।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि अधिकारियों को बागवानों की समस्या का तुरंत निदान करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर बागवान उच्च अधिकारी और मंत्री को सीधे शिकायत कर सकता है। इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अधिकारियों के साथ बागवानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। सरकार चाहती है कि सेब को अधिक से अधिक दाम मिले और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सेब बागवानों को मार्केट से संबंधित जानकारी समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए सोशल मीडिया और अन्य साधनों का उपयोग किया जाएगा। मंत्री 31 अगस्त को मेहंदली और रोहड़ू का दौरा कर बागवानों और अन्य हितधारकों से मिलेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यापारियों व ऐसी गतिविधियों में साथ देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सेब के 48 लाख बॉक्स बिक चुके हैं जबकि बागवान सेब के लगभग एक करोड़ बॉक्स प्रदेश के बाहर भेज चुके हैं। राजनीतिक दलों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ  राजनीति करने के लिए प्रदर्शन और तथ्यहीन बयानबाजी की जा रही है। प्रदेश का बागवान भी इससे अवगत है। खरीदारों व अन्य हितधारकों से भी बात की गई है और पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि बागवानों के साथ अन्याय न हो। गत दिवस भी शिमला एवं किन्नौर मार्केट कमेटी की मंडी में अच्छे सेब को 2250 रुपये प्रति बॉक्स का दाम मिला जबकि सोलन में 2000 रुपये प्रति बॉक्स का दाम मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें