फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर को मिलेगा केंद्रीय विद्यालय और खेल अकादमी: अनुराग

Sat, 31 Aug 2019 05:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान सुजानपुरवासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर सुजानपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


साथ ही एक खेल अकादमी स्थापित करने की भी बात कही। उन्होंने दोनों संस्थानों के लिए भूमि की उपलब्धता के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। अनुराग ने कहा कि केंद्र सरकार प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य रहा है, जहां लगभग एक दशक पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही प्लास्टिक थैलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने महिला मंडलों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, युवा मोर्चा सहित सामान्य जनों से आग्रह किया कि वे सुजानपुर ब्लॉक को देश में सबसे पहले प्लास्टिक मुक्त करने के लिए एकजुट प्रयास करें।

विज्ञापन

उपहार की बजाय किताबें भेंट करें

सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में ऊना जिला भी आता है, जहां पानी की भारी किल्लत है। ऐसे में पानी को बचाना होगा और पॉलिथीन को नष्ट करना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पॉलिथीन हटाओ, पानी बचाओ, पौधरोपण अभियान को लागू करें।

प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाएं और उनका सही इस्तेमाल एवं रखरखाव करें। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के खैरी में कॉऊ सेंचुरी के लिए पौने तीन करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़े-बड़े फूलों के हार और अन्य उपहार के बदले अगर कार्यकर्ता और लोग मुझे किताबें दें तो उनसे गरीब बच्चों का भला होगा। केंद्र की मोदी सरकार ने हार डालने और स्वागत करने की प्रथा को खत्म करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें