फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाथू में शपथ ग्रहण समारोह: 42 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 62 रंगरूट बने राइफलमैन

Sat, 28 Aug 2021 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुबाथू (सोलन)

सार

पूरी ट्रेनिंग में बेस्ट रंगरूट दीप जंग को गोरखा के जातीय हथियार चांदी की खुखरी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बेस्ट रंगरूट को चांदी की खुखरी से सम्मानित करते ब्रिगेडियर संधू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा विश्व जब कोविड महामारी से जूझते हुए घरों में कैद होने को मजबूर था, ऐसी परिस्थितियों में 14 जीटीसी के 62 जवान देश की रक्षा में तैनात होने से पहले जंग के मैदान में दुश्मन को धूल चटाने का हुनर सीख रहे थे। यह बात शनिवार को 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर एचएस संधू ने सेना के सलारिया स्टेडियम में कोर्स 147 के शपथ ग्रहण समारोह में कही। उन्होंने 42 सप्ताह तक कड़ी ट्रेनिंग लेकर रंगरूटों से भारतीय सेना में राइफलमैन बने सभी जवानों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

विज्ञापन


शनिवार को 14 जीटीसी के सेना स्टेडियम में 147 कोर्स के 62 जवान सुबह से ही शपथ ग्रहण करने के लिए तैनात रहे, लेकिन कोविड के चलते इस यादगार पल को देखने के लिए जवानों के अभिभावक नहीं पहुंच सके। ठीक सुबह 9 बजे स्टेडियम में सेंटर के कमांडेंट का मधुर धुन से स्वागत किया गया। सेना वाहन में ब्रिगेडियर एचएस संधू ने शपथ समारोह में तैनात जवानों का निरीक्षण किया। इसके बाद सेना के धर्म गुरु सूबेदार मुनेंद्र प्रसाद रतोड़ी राष्ट्रीय गान की धुन पर तिरंगे के साथ स्टेडियम में पहुंचे। 

विज्ञापन


स्टेडियम में मौजूद सभी सैनिकों व उनके रिश्तेदारों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी। वहीं, शपथ ग्रहण में शामिल सभी जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर गीता पर हाथ रख भारतीय संविधान का पालन करते हुए देश की रक्षा में जरूरत पड़ने पर जीवन कुर्बान करने की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जवानों को ब्रिगेडियर संधू ने मेडल देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


बेस्ट रंगरूट दीप जंग को चांदी की खुखरी से नवाजा 
पूरी ट्रेनिंग में बेस्ट रंगरूट दीप जंग को गोरखा के जातीय हथियार चांदी की खुखरी से सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में सेंटर के जवानों ने खुखरी डांस और आग के गोले से कूदने का हुनर दिखा स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट राजेश मेहता सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें