फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र आत्महत्या मामला: होमवर्क खत्म कर अंतिम पन्ने पर लिखा सुसाइड था नोट, लिखावट का होगा मिलान

Wed, 24 Jun 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।

सार

 हमीरपुर जिले के सुजानुपर के पटलांदर में किराये के कमरे में 16 वर्षीय छात्र के फंदा लगाकर कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 
विज्ञापन
खुदकुशी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानुपर के पटलांदर में किराये के कमरे में 16 वर्षीय छात्र के फंदा लगाकर कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। छात्र ने अपना होमवर्क पूरा करने के बाद कॉपी के अंतिम पृष्ठ पर सुसाइड नोट लिखा था और फिर इस पन्ने को फाड़कर पैंट की जेब में डाल लिया था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को स्कूल में उसका टेस्ट था, ऐसे में वह देररात तक पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने छात्र की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट और उस कॉपी को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें नोट लिखकर पन्ने को फाड़ा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल से विभिन्न रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लिए

पुलिस अब सुसाइड नोट में लिखी गई हैंडराइटिंग का मिलान भी करवाएगी। जांच के तहत पुलिस ने संबंधित स्कूल से विभिन्न रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या, अध्यापकों के नाम तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पांच अध्यापकों से बीते दिन भी पूछताछ की गई थी, जबकि बुधवार को भी उनसे पूछताछ की गई। स्कूल के प्रिंसिपल से दो दिनों तक विस्तृत पूछताछ की जा चुकी है। सुसाइड नोट में छात्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार शिक्षण संस्थान और अध्यापकों को ठहराया था। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव के पोस्टमार्टम के बाद गत दिन छात्र का अंतिम संस्कार भलूंदर श्मशानघाट में किया गया।

छात्र के फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। स्कूल का कुछ रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें