फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- चहेतों को लाभ पहुंचा रही कांग्रेस सरकार

Wed, 24 Jun 2026 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास करेगी और अब वही होता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर सरकारी संपत्तियों को बेचने और चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में हिमाचल ऑन सेल का टैग लगा दिया है और भाजपा ऐसी किसी भी कोशिश का विरोध करती रहेगी। ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास करेगी और अब वही होता दिखाई दे रहा है। आरोप लगाया कि विश्व प्रसिद्ध वाइल्ड फ्लावर हॉल की प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और सरकार किसी एक चहेते को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संपत्ति से जुड़े कानूनी मामले में मिली सफलता का श्रेय पूर्ववर्ती सरकारों और भाजपा सरकार के प्रयासों को जाता है, लेकिन वर्तमान सरकार इसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। जयराम ने दावा किया कि न्यायालय का फैसला करीब ढाई वर्ष पहले आ चुका था, लेकिन मामले को जानबूझकर लंबित रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार पहले भी कई संपत्तियां बेच चुकी है। अब राज्य पर्यटन विकास निगम की 18 संपत्तियों एवं होटलों को निजी क्षेत्र को सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं। भाजपा कर्मचारियों और प्रदेश हितों की रक्षा के लिए इस निर्णय का विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें