फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल घाटी में 18 करोड़ से बनेगी स्की लिफ्ट, अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

Mon, 23 Aug 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बाद में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी यहां रोपवे स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्की ढलानों को स्थापित करने के विषय में चर्चा की गई है। 
विज्ञापन
मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग के खुल जाने से लाहौल घाटी पर्यटन के लिए पूरे वर्ष शेष विश्व से जुड़ गई है। अब घाटी में साहसिक पर्यटन और शीतकालीन खेलों के लिए भी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात सोमवार को मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने पर्वतारोहण संस्थान मनाली तथा रोपवे शिमला के अधिकारियों से की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बाद में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी यहां रोपवे स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्की ढलानों को स्थापित करने के विषय में चर्चा की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को लाहौल पहुंची पर्वतारोहण संस्थान मनाली तथा रोपवे शिमला के अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक टीम ने संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीलिंग की ढलानों पर एक संयुक्त निरीक्षण की यहां पर स्की लिफ्ट रोपवे बनाने की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रोपवे बनाने के लिए पर्यटन विभाग के अंतर्गत पर्वतारोहण संस्थान मनाली को कंसल्टेंसी एजेंसी के रूप में इसका अध्ययन करने के लिए तैनात किया गया है। डॉ. मारकंडा ने जानकारी दी कि स्की लिफ्ट बनाने और स्लोप विकसित करने पर 18.05 करोड़ ख़र्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें