डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बाद में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी यहां रोपवे स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्की ढलानों को स्थापित करने के विषय में चर्चा की गई है।
अटल टनल रोहतांग के खुल जाने से लाहौल घाटी पर्यटन के लिए पूरे वर्ष शेष विश्व से जुड़ गई है। अब घाटी में साहसिक पर्यटन और शीतकालीन खेलों के लिए भी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात सोमवार को मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने पर्वतारोहण संस्थान मनाली तथा रोपवे शिमला के अधिकारियों से की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बाद में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी यहां रोपवे स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्की ढलानों को स्थापित करने के विषय में चर्चा की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को लाहौल पहुंची पर्वतारोहण संस्थान मनाली तथा रोपवे शिमला के अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक टीम ने संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीलिंग की ढलानों पर एक संयुक्त निरीक्षण की यहां पर स्की लिफ्ट रोपवे बनाने की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रोपवे बनाने के लिए पर्यटन विभाग के अंतर्गत पर्वतारोहण संस्थान मनाली को कंसल्टेंसी एजेंसी के रूप में इसका अध्ययन करने के लिए तैनात किया गया है। डॉ. मारकंडा ने जानकारी दी कि स्की लिफ्ट बनाने और स्लोप विकसित करने पर 18.05 करोड़ ख़र्च किए जाएंगे।