10 दिनों के भीतर मुख्य आरोपियों व उनके गांवों की पहचान की गई। पुलिस ने हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीमा पर हथनीकुंड के नजदीक जिला यमुनानगर हरियाणा से आरोपी असलम उर्फ(29) इसलाम निवासी गांव खैरी बास व सह आरोपी सद्दाम(24) निवासी गांव मुजाहिदपुर, फतेहपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। वारदात में इस्तेमाल टेंपो, मकान के आंगन से फायर आर्म व पांच रौंद बरामद किए हैं । एसपी ने बताया कि आरोपी सद्दाम के विरूद्ध चोरी, गोवध, गैंगस्टर अधिनियम के तहत हरियाणा व उत्तर प्रदेश राज्य में मामले पंजीकृत हैं।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि आरोपी सद्दाम पशुओं की मोहरी (पशु बाधने बाली रस्सी) को बेचने का काम करता था तथा मोहरी बेचने के बहाने हिमाचल में लोगों के घर आकर पशुओं की रेकी करता था। रेकी करने के बाद यह पशु तस्कर बिना नंबर का टेंपो को तिरपाल से ढककर सोमवार को हिमाचल राज्य में प्रवेश करते थे तथा पशुओं को रात में चुराकर दूसरे दिन सहारनपुर पशु मंडी में ले जाकर बेच देते थे।