पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि दावे के साथ उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और यूपी में फिर से भाजपा सरकार बनने का हिमाचल को भी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से भाजपा शासित राज्यों में अथाह विकास हुआ है। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। पांवटा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने का मुद्दाकेंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि दावे के साथ उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और यूपी में फिर से भाजपा सरकार बनने का हिमाचल को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल छोटे व बड़े भाई के रूप में रहते हैं। दोनों की सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति एक समान है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के रेलवे के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक की जा चुकी है। प्रदेश में सबसे सरल और कम खर्च पर रेलवे नेटवर्क को पांवटा साहिब पहुंचाया जा सकता है। राज्य सरकार सर्वेक्षण व भूमि अधिग्रहण में प्राथमिकता से सहयोग करेगी। इससे पूर्व एतिहासिक पांवटा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक कमेटी उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य एवं आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सिरमौर ट्रक यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा, उपाध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरभजन सिंह, सदस्य हरप्रीत सिंह, मैनेजर जगीर सिंह, पूूरन ठाकुर व पवन चौधरी मौजूद रहे।