विकास भारद्वाज ने वर्ष 2014 में हिमाचल प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। परीक्षा में अव्वल रहने के बाद सितंबर 2014 में उन्हें पहली बार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
विकास भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे पहले भारद्वाज अक्तूबर 2024 से हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विकास भारद्वाज ने वर्ष 2014 में हिमाचल प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। परीक्षा में अव्वल रहने के बाद सितंबर 2014 में उन्हें पहली बार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
अपने कॅरियर के दौरान उन्होंने ऊना (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2) और घुमारवीं में अपनी सेवाएं दीं। हाईकोर्ट में तैनाती से पहले उन्होंने हमीरपुर और कुल्लू जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।
विज्ञापन
दिसंबर 2018 में उन्हें उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद, 16 अक्तूबर 2024 से वे रजिस्ट्रार (विजिलेंस) का पदभार संभाल रहे थे। न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए अब उन्हें उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल का सर्वोच्च प्रशासनिक पद सौंपा गया है।