फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच नेपाली गिरफ्तार; अदालत ने रिमांड पर भेजे

Wed, 18 Sep 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

 शिमला जिले में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी मामले का पर्दाफाश करते पांच नेपालियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मर चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के विभिन्न उपमंडलों में बिजली ट्रांसफार्मरों में चोरी करने वाले नेपाली चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस चोर गिरोह ने जिले के कोटखाई, टिक्कर, रोहड़ू, कुमारसैन, मतियाना और जुब्बल क्षेत्र में बिजली के करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर चोरी किए हैं। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


शिमला जिले में बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस चोर गिरोह के नेपाली मूल के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में जय बहादुर थापा, इंद्र सिंह, वीर बहादुर, सागर शाही और भगत बहादुर रावत शामिल हैं। इन्होंने बागी, कोटखाई, टिक्कर, रोहड़ू, रावलाक्यार, कुमारसैन, मतियाना, गडाकुफर, नाहोल और जुब्बल क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी किए हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी जुलाई 2024 से सक्रिय थे। सभी आरोपी स्थानीय बागवानों के पास रहते थे। इस गिरोह के चोरी किए सामान की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने बुधवार को पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इस चोर गिरोह ने बागी, कोटखाई में तीन, टिक्कर, रोहडू में एक, रावलाक्यार, कोटखाई में दो, कुमारसैन में तीन, मतियाना में एक, गडाकुफर में एक, नाहोल, फागू में एक और जुब्बल में एक ट्रांसफार्मर की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर गिरोह को पकड़ने का श्रेय ठियोग के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की टीम, कोटखाई थाना प्रभारी एसआई अंकुश ठाकुर, कांस्टेबल बॉबी, अरुण, मनीष और हेमंत ने सराहनीय कार्य किया है। ठियोग के थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें