फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दरकोटी में सड़क धंसने के बाद पहाड़ी से गिरा मिक्सर ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

Wed, 18 Sep 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एनएच-3 पर टौणी देवी के दरकोटी में  बुधवार सुबह अचानक सड़क धंसने कारण एक मिक्सर ट्रक पहाड़ी से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
सड़क धंसने के बाद पहाड़ी से गिरा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणधीन एनएच तीन मंडी-हमीरपुर पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला दरकोटी में पेश आया है। यहां पर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह 6:30 बजे के करीब निर्माण कंपनी का एक मिक्सर ट्रक दूसरे वाहन को पास देते वक्त जमीन धंसने से नीचे लुढ़क गया। हालांकि, चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों रामलाल, प्रकाश चंद, दिनेश कुमार, मोहन ने कहा कि बार-बार यहां पर हादसे हो रहे हैं लेकिन एनएच निर्माण कंपनी लगातार निर्माण कार्य में कोताही बरत रही है। कुछ समय पहले भी एनएच निर्माण कंपनी का टिपर गिर गया था। करीब एक दर्जन हादसे होने के बावजूद कई ऐसे स्पॉट हैं, जहां डंगे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। एनएच निर्माण कंपनी की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। तीखी चढ़ाई, तंग मोड़ सड़क हादसों के प्रमुख कारण हैं। वहीं निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि दरकोटी में हुए हादसे की छानबीन की जा रही है। फिलहाल चालक सुरक्षित है। जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें