फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 100 स्वच्छ शहरों की सूची से बाहर हुआ शिमला, 102वां रैंक मिला

विज्ञापन
शिमला शहर - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को जारी देश भर के स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में राजधानी शिमला को बड़ा झटका लगा है। हिल्सक्वीन शिमला देशभर के टॉप सौ स्वच्छ शहरों की सूची से भी बाहर हो गया है। इस बार शिमला को 102वां रैंक मिला है, पिछले साल शिमला 65वें नंबर पर था।
विज्ञापन

कुल 6000 अंकों में से इस बार शिमला शहर को 3251 अंक मिले हैं। बीते साल शिमला शहर को 3695 अंक मिले थे। पिछले साल रैंकिंग में शिमला शहर को 65वां स्थान मिला था। हालांकि, शिमला को इस बार गारबेज फ्री सिटी घोषित किया गया है। इसमें शिमला शहर को एक स्टार मिला है। बीते साल नगर निगम ने शिमला शहर को टॉप 20 शहरों में शामिल करने का दावा किया था, लेकिन इन दावों को अमलीजामा पहनाने पर कोई काम नहीं हुआ।
इसका खामियाजा अब रैंकिंग में उठाना पड़ा है। साल 2016 में शिमला शहर को 27वां रैंक मिला था। हालांकि, उस समय सर्वे में कम शहर शामिल किए गए थे। साल 2017 में शिमला को 47वां, 2018 में 144वां, 2019 में 127वां और 2020 में 65वां स्थान मिला था। इस बार बीते सालों की तुलना में सबसे ज्यादा 4320 शहर सर्वे में शामिल किए गए थे।
विज्ञापन

तीनों श्रेणियों में पिछड़ गया शिमला
देश भर के 4320 शहरों में करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार रैंकिंग तय करने के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई थीं। इनमें सर्विस लेवल प्रोग्राम के 2400 अंक, सर्टिफिकेशन के 1800, सिटीजन फीडबैक के 1800 अंक थे। सर्विस लेवल प्रोग्राम को छोड़कर बाकी दोनों श्रेणियों में शहर को आधे से भी कम अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें