फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को बड़ी राहत, अब इन्हें भी सेवा विस्तार देगी सरकार

Fri, 13 Jan 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में नब्बे फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को नौकरी में एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना में संशोधन कर दिया है। पहले सेवा विस्तार देने के लिए सरकार ने सौ फीसदी परीक्षा परिणाम देने की शर्त रखी थी। सरकार ने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला लिया है।

लगातार 5 साल तक उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए सरकार एक साल का सेवा विस्तार देगी। बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों में सरकार ने टीजीटी, पीजीटी, हेडमास्टर और प्रिंसिपलों को शामिल किया है।
विज्ञापन

ये हैं सरकार की नई गाइडलाइन

टीजीटी, पीजीटी को जहां विषयवार लगातार पांच साल तक 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा, वहीं हेडमास्टरों को दसवीं और प्रिंसिपलों को जमा दो कक्षा में 90 फीसदी परीक्षा परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा।

सरकार ने शिक्षकों की चयन प्रक्रिया की गाइड लाइन जारी करते हुए बताया है कि उसी शिक्षक का चयन किया जाएगा, जिसकी कक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों के एवरेज अंक 60 फीसदी से अधिक होंगे। कक्षा में दस से कम विद्यार्थी नहीं होने चाहिए।

लगातार दस साल तक 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। तीसरी बार भी 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को तीसरे साल के लिए सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा।

ऐसे शिक्षकों को 11 हजार रुपये की इनाम राशि मिलेगी। चयनित होने वाले शिक्षकों को 15 अगस्त और 25 जनवरी को जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

साथी शिक्षक की परफार्मेंस भी जरूरी

90 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक के साथी शिक्षक की परफार्मेंस देखने के बाद ही सेवा विस्तार मिलेगा। अगर 90 फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षक के स्कूल के अन्य दो विषयों के साथी शिक्षकों का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी से कम हुआ तो सेवा विस्तार के लिए पात्र शिक्षक का चयन नहीं हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें