क्षेत्र में अगर आप स्कूटी चला रहे हैं और आपको ट्रैफिक पुलिस मिल जाए तो आपका हेलमेट के साथ-साथ सीट बेल्ट का चालान भी हो जाएगा। जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि गगरेट पुलिस की ओर काटा गया एक चालान कह रहा है कि स्कूटी पर सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसलिए ये ऑफेंस है।
अब स्कूटी पर सीट बेल्ट कहां होती है तो स्कूटी के निर्माणकर्ता बता सकते हैं या फिर गगरेट पुलिस। गगरेट के युवक का पुलिस ने बाकायदा चालान काटा। इसमें चार ऑफेंस दर्शाए गए हैं। पहला बिना हेलमेट, दूसरा सीट बेल्ट, तीसरा खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना और चौथा पुलिस कर्मी की ओर से रोकने पर स्कूटी न रोकना।
बता दें कि युवक एक मेडिकल स्टोर में कार्य करता है और कोविड में वह रोजाना मेडिकल स्टोर आता है। कोविड काल में पुलिस लगातार चालान काट रही है और ऐसे-ऐसे कारण बताकर पुलिस चालान काट रही है, जिनका असलियत से कुछ लेना-देना नहीं है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि ये मोबाइल एप से काटा गया चालान है तो गलती से सीट बेल्ट का ऑप्शन क्लिक हो गया।