फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरा में परिवार के चार लोगों ने एक साथ कोरोना को हराया

Sun, 16 May 2021 10:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, खैरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के खैरा में कोरोना संक्रमण को मात देने वाला परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पालमपुर उपमंडल के खैरा गांव के एक ही परिवार के चार लोगों ने एक साथ कोरोना महामारी को मात दी है। उन्होंने साबित कर दिया है कि सकारात्मक सोच रखें, डॉक्टरी सलाह लें और योगा करें तो महामारी से जंग जीत सकते हैं। दरअसल व्यापार मंडल खैरा के अध्यक्ष अशोक सूद की पत्नी ऊषा सूद (63),  बेटा सुमित सूद (45),  बहू तनवी सूद (43) और 13 वर्षीय पोती अन्वेशा 25 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे।

विज्ञापन


लाला अशोक सूद (75) को कुछ दिन पूर्व बुखार के लक्षण लगे तो सूझबूझ का परिचय देते हुए सारे परिवार ने ही घर पर अपने आपको आइसोलेट कर लिया। साथ ही दूसरे दिन पूरे परिवार के अन्य सदस्यों ने भी एहतियातन जांच करवाई तो अशोक सूद के परिवार के चारों सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव व  स्वयं अशोक सूद की रिपोर्ट कॉन्कलूसिव आई।

हालांकि, रिपोर्ट तीन दिन बाद आई थी। लेकिन पूरे परिवार ने होम आईसोलेट में कर लिया था। केसीसी बैंक में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात सुमित सूद ने बताया कि व्यक्ति कोविड गाइडलाइन का सही पालन, नियमित व्यायाम-योग व चिकित्सक की ओर से सुझाए गए उपचार, दवाइयों व निर्देशों का पालन करता है तो कोरोना से निश्चित तौर पर पार पाया जा सकता है।
विज्ञापन


तनवी सूद का कहना है कि कोरोना जांच के लिए नमूना देने के बाद स्वयं को जांच रिपोर्ट आने तक आइसोलेट करने से और लोग संक्रमित होने से बच सकते हैं। उषा सूद ने कहा कि बीमारी से ज्यादा इसका खौफ है।  इसके लिए समय पर जांच व संक्रमित व्यक्ति को अपने मनोबल को मजबूत रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें