फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardar Patel University: बीए, बीएससी और बीकॉम अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी

Tue, 09 Jan 2024 05:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है और सरदार पटेल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने विभिन्न कक्षाओं के लिए अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम और अन्य कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षाएं होंगी। बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं 8 फरवरी से 13 मार्च तक करवाई जाएंगी। यह परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे और शाम के समय 2:00 बजे से 5:00 तक होगी। बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी पहले साल की अनुपूरक परीक्षाएं भी फरवरी और मार्च में होगी। यह परीक्षाएं 8 फरवरी से 31 मार्च तक होंगी।

विज्ञापन


परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और इवनिंग सेशन की परीक्षाएं दो बजे से पांच बजे तक होंगी। इसके अलावा शास्त्री पहले साल की अनुपूरक परीक्षाएं 8 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी। डिप्लोमा इन योग स्टडीज की परीक्षाएं 12 फरवरी से 22 फरवरी तक होंगी। समय दो बजे से पांच बजे तक होगा। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है और सरदार पटेल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें