प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल की औराफाटी पंचायत के संजय किसमें कितना है दम गायन प्रतियोगिता में विजेता बने हैं। संजय की इस उपलब्धि से पूरे भरमौर क्षेत्र और चंबा में खुशी की लहर है। संजय भरमौर तहसील के गांव औरा के रहने वाले है। गायकी का उन्हें बचपन से शौक था, लेकिन समय के साथ-साथ वह रैप सिसिंग में जुट गए। यह प्रतियोगिता लुधियाना में हुई। इसका सीधा प्रसारण डीडी पंजाबी पर हुआ।
इसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संजय ने हर राउंड को पार किया और ग्रैंड फिनाले में दमदार प्रस्तुति से यह मुकाम हासिल किया है। बेटे की कामयाबी पर माता चंपा देवी खुश हैं।
पिता बुद्दिया राम भी गदगद हैं। ग्रैंड फिनाले नौ जुलाई को हुआ था। अमर उजाला से बातचीत में संजय ने बताया कि उन्हें बचपन से गायकी का शौक रहा है। वर्तमान में रैपिंग सांग उनकी खासियत है। वह रैपिंग सिंगिंग में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। कहा कि उनके माता पिता ने हरसंभव सहयोग किया।